फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: प्रयागराज की 77 बसों के लिए तीन रूट आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राज्य सड़क परिवहन निगम ने प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थानीय डिपो की 77 बसों के लिए रूट आवंटित कर दिए हैं। दिल्ली-प्रयागराज, शमसाबाद-प्रयागराज और हल्द्वानी-प्रयागराज बसें चलाई जाएंगी। इनका संचालन 24 जनवरी से सात फरवरी तक होगा। सभी बसें फर्रुखाबाद बस अड्डे से होकर निकलेंगी।
विज्ञापन

निगम से मिले निर्देशों के अनुसार दिल्ली-प्रयागराज, शमसाबाद-प्रयागराज रूट पर 30-30 और हल्द्वानी-प्रयागराज रूट पर 17 बसें चलाई जाएंगी। यह सभी बसें फर्रुखाबाद बस अड्डा होकर निकलेंगी। इन बसों के संचालन की व्यवस्था वरिष्ठ केंद्र प्रभारी गौरीशंकर करेंगे। इटावा क्षेत्र से जाने वाली सभी बसों के लिए नेहरू पार्क बस अड्डा आवंटित किया गया है।
इस बस अड्डे से सभी बसों का संचालन किया जाएगा। 77 बसें प्रयागराज जाने के बाद सबसे अधिक बुरा असर दिल्ली रूट पर पड़ेगा। डिपो के बेड़े में लोकल मार्गों के लिए 28 अनुबंधित और चार निगम की बसें रह जाएंगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ केंद्र प्रभारी गौरीशंकर ने बताया कि महाकुंभ में लोगों का अधिक जाना होगा, लिहाजा स्थानीय रूटों पर यात्रियों की संख्या घटेगी। चूंकि बसों के रूट फर्रुखाबाद होकर बनाए गए हैं। लिहाजा ऐसा नहीं कि सभी बसें प्रयागराज में ही चली जाएंगी। यात्रियों को दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें