फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अब लोहिया अस्पताल में होगी हार्मोंस व थायराइड की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में सेंट्रल लैब में हार्मोंस और थायराइड की जांच भी कराई जा सकेगी। लैब में मशीनों की खेप पहुंच गई है। अब मशीनों को इंस्टालेशन करने के लिए इंजीनियर का इंतजार है।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में आसपास के कई जिलों के मरीज भी इलाज के लिए आते हैं। 15 दिन पहले नवनिर्मित सेंट्रल लैब में जांच सुविधा शुरू होने के बाद शुक्रवार को एक और नई मशीन आ गई है। इस मशीन से मरीजों के हार्मोंस और थायराइड की जांच हो सकेगी। अभी तक लोहिया अस्पताल में आने वाले थायराइड पीड़ित मरीजों को निजी लैब में जांच कराना पड़ रहा हैै। इसकी जांच में 500 रुपये से अधिक खर्च करने पड़ते हैं। जबकि हार्मोंस की अलग-अलग तरह की जांच में 400-600 रुपये खर्च करना पड़ रहा है। मशीन चालू होने पर निशुल्क जांच की सुविधा मिलेगी।
सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि कुछ मशीनें आई हैं। इनसे थायराइड आदि की जांच होना बताया जा रहा है। अब संबंधित कंपनी के इंजीनियर आकर इसे चालू करवाएंगे। इसके बाद ही मरीजों की जांचें हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें