फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग की रंजिश में चले लाठी-डंडे, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। किशोरी को ले जाने की रंजिश में युवक पक्ष के तीन लोगों को घेरकर लाठी डंडों से जमकर पीटा गया। एक को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया, दो लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एक गांव की किशोरी के पड़ोसी युवक से प्रेम संबंध थे। युवक किशोरी को साथ ले गया था। इसके दोनों परिवार में तनाव रंजिश है। युवक के चाचा मतीन दिल्ली में नौकरी करते हैं। वह मंगलवार को पत्नी रजिया के साथ मकान व खेत का बैनामा करने के लिए गांव आए थे। रजिया ने थाने में शिकायत कर झगड़े की आशंका जताई थी। पुलिस ने दूसरे पक्ष के लोगों को थाने बुलाकर हिदायत दी थी।
शाम सात बजे मतीन भाई महफूज व साले जमील के साथ बाजार जा रहे थे। आरोपी है कि किशोरी पक्ष के लोगों ने घेर लिया और लाठी-डंडे से मारपीट कर दी। घायल होकर मतीन गिर पड़े। मौके पर पहुंचे परिजन तीनों को थाने
विज्ञापन

लेकर आए। पुलिस ने उनहें सीएचसी कायमगंज भेजा, वहां डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया से मतीन को सैफई भेज दिया गया। पुलिस ने रजिया की तहरीर पर 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें