फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगाकर मोबाइलशाप से तीन लाख की चोरी

विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान देखता युवक। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कस्बा स्थित मोबाइल की दुकान में गुरुवार की रात चोरों ने नकब लगाकर 50 हजार रुपये समेत तीन लाख का माल पार कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। घटना की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला इमली दरवाजा निवासी शाहिद की गोदाम रोड पर शाहिद टेलीकॉम के नाम से मोबाइल फोन की दुकान है। गुरुवार की देर शाम वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोरों ने पीछे प्राथमिक स्कूल की गैलरी से दुकान की दीवार में नकब लगा नकदी और सामान पार कर दिया।
सुबह दीवार में नकब लगा देख पड़ोसी ने शाहिद को सूचना दी। शाहिद ने दुकान खोलकर देखी तो अस्त-व्यस्त सामान पड़ा देख वह दंग रह गए। शाहिद ने बताया कि चोर दुकान से 50 हजार रुपये, डेढ़ लाख रुपये कीमत के नए मोबाइल, करीब 60 हजार के मरम्मत को रखे मोबाइल, 10 हजार की चिप के अलावा एक एलसीडी, कैमरा, बड़ी बैटरी आदि सामान ले गए। उन्होंने घटना की तहरीर थाने में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रामबाबू ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें