फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में ट्राली बैग में मिला युवती का शव, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर से फर्रुखाबाद स्टेशन पहुंची पैसेंजर ट्रेन में लावारिस ट्राली बैग में युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्टेशन मास्टर, रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की मौजूदगी में बैग का लॉक तोड़ा गया तो उसमें युवती का शव देख सभी सन्न रह गए।
विज्ञापन

उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। इससे गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस कानपुर की ओर के सभी स्टेशनों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है।
रेलवे स्टेेशन पर ट्रेन नंबर 55327 कानपुर-फर्रुखाबाद पैसेंजर गुरुवार की रात करीब 10:45 बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची। ट्रेन खाली होने के बाद करीब सवा 11 बजे रेलवे का कैरेज स्टाफ ट्रेन की खिड़कियों, मेन दरवाजों, लाइटों को बंद करते हुए पीछे की ओर महिला बोगी के पास कोच संख्या 07487 में पहुंचा तो दोनों शौचालयों के बीच एक लाल रंग का बड़ा ट्राली बैग लावारिस हालत में मिला।
विज्ञापन

कैरेज स्टाफ ने प्लेटफार्म ट्रेन की जांच कर रहे आरपीएफ दरोगा बीडी शुक्ला, सिपाही सौरभ कुमार मीना और जीआरपी सिपाही धर्मवीर सिंह को सूचना दी। स्टाफ ने उसे हिलाना चाहा, लेकिन वह हिला तक नहीं। आरपीएफ की सूचना पर ड्यूटी पर मौजूद स्टेेशन मास्टर भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मेमो काटकर आरपीएफ-जीआरपी को दिया।
इसके बाद बैग को प्लेटफार्म पर उतारा गया। सुरक्षा महकमे ने स्टेशन मास्टर के सामने बैग का लॉक तोड़ा तो करीब 22 वर्षीय युवती का शव देखकर हड़कंप मच गया। अफसरों ने रात में भी घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। मृतका के पैर में बिछिया भी थी। शरीर पर लाल रंग की टी शर्ट, काले-सफेद रंग की लोअर थी। गले में काले रंग का धागा पड़ा था। शव के ऊपर तकिया रखा था।
फिलहाल जीआरपी ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है। टीमें कानपुर की ओर सभी स्टेशनों के बाहर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है। जीआरपी के कार्यवाहक थानाध्यक्ष संजय सिंह का कहना है कि युवती की शिनाख्त करने में जुटे हैं। इसके बाद खुलासा हो जाएगा। हत्या कैसे की गई। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें