फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में बच्ची सहित तीन की मौत

Mon, 20 Apr 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई। दंपति समेत 11 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मोहम्मदाबाद कोतवाली के पिपरगांव निवासी आदर्श शाक्य का बेटा आकाश (17), बेटी शिवानी (14) अपने मामा जिला एटा थाना अलीगंज के गांव किलंजर निवासी सुखराम के साथ जिला मैनपुरी थाना बेवर के गांव मद्दापुर निवासी बहन के यहां अन्नप्राशन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इनके साथ में एक
विज्ञापन


अन्य व्यक्ति भी था।  गांव सकवाई के पास से गुजरने के दौरान सामने से आ रहे ट्रक से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस के ईएमटी घायलों को लोहिया अस्पताल  लेकर आए। यहां मौजूद डा. मनोज कुमार रतमेले ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। बाकी  को भर्ती कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर आकाश की मां शकुंतला देवी के अलावा परिवार के अन्य लोग भी अस्पताल आ गए। परिजनों ने

बताया कि आकाश हाईस्कूल का छात्र था। उसकी बहन हाई स्कूल में पढ़ रही है। उधर, थाना मेरापुर के गांव स्यानी निवासी अरविंद कुमार रविवार की देर शाम बाइक से पत्नी शशि देवी, साली नीतू और उसकी बेटी सोना (7) के साथ हाथरस स्थित ससुराल जा रहे थे।  एटा थाना इलाके के बागवाला क्षेत्र से गुजरते समय सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सभी लोग घायल हो गए। घायलों को एटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर
विज्ञापन


घायलों के परिजन मौके पर जा पहुंचे। यहां पर सोना की मौत हो गई। यहां से परिवार के लोगाें ने सभी घायलों को कायमगंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। अरविंद और शशि देवी को लोहिया अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। अरविंद ने बताया कि हादसे में सोना की मौके पर ही मौत हो गई थी।

कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार ट्रैक्टर ट्राली पलटने से वृद्ध तंबाकू ब्रोकर की दबकर मौत हो गई। हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।  कंपिल थाना क्षेत्र के गांव अर्जुननगला निवासी 65 वर्षीय तंबाकू ब्रोकर यादराम यादव ट्रैक्टर से तंबाकू खरीदने गूजरपुर जा रहे थे। वह गांव के बाहर खड़े थे, तभी कोतवाली क्षेत्र के गांव बहलोलपुर का ट्रैक्टर वहां आया। ट्रैक्टर की ट्राली में बहलोलपुर निवासी मजदूर राजपाल कठेरिया भी बैठा था। यह ट्रैक्टर भी गूजरपुर की

ओर जा रहा था। अचानक इस ट्रैक्टर की ट्राली पलट गई। इसमें दबकर यादराम और राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें तुरंत सीएचसी ले जाया गया।  यहां डा. राजीव शाक्य ने यादराम को मृत घोषित कर दिया।  राजपाल को प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक के पुत्र जाहर सिंह ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कंपिल थाने में तहरीर दी है।

कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार गांव चंदनपुर निवासी हिमांशु व प्रवीन सोमवार को बाइक से फतेहगढ़ से देर शाम घर लौट रहे थे। रजीपुर चौराहे के पास गांव दरौरा निवासी वीरभान तेज गति से बाइक चलाकर आ रहे थे। दोनों बाइकों में आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती

कराया गया है। वहीं श् मोहल्ला खतराना निवासी सुनील कुमार पांडेय भतीजे की शादी के कार्ड बांटने गए थे। देर शाम लौटते समय हुल्लापुर चौराहे के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे सुनील  कुमार पांडेय गंभीर घायल हो गए। घायल को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें