फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में आग, रिकार्ड हुआ राख

Mon, 20 Apr 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की शाखा में सोमवार सुबह आग लग गई। इससे बैंक का रिकार्ड जलकर राख हो गया। रिकार्ड में किसानों के लोन का लेखाजोखा वाले लेजर भी जले हैं। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट होनेे का अनुमान है। पुलिस और फायर ब्रिगेड का फोन नहीं उठा तो शाखा प्रबंधक और कर्मचारियों ने आग बुझाई।
विज्ञापन


ठंडी सड़क पर किराए की इमारत में पहली मंजिल पर उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की शाखा है। सोमवार सुबह तकरीबन 6 बजे आसपास रहने वालों ने बैंक से धुआं निकलते देखा। इसकी सूचना मोबाइल से शाखा प्रबंधक भूपेंद्र कु मार को दी गई। उन्होंने कर्मचारियों को जानकारी देते हुए शाखा पर पहुंचने के निर्देश दिए। इन्होंने ऊपर जाकर माजरा देखा तो होश उड़ गए। आंकि क कार्यालय में आग लगी थी। रिकार्ड जल रहे थे। चारों ओर धुआं ही धुआं था।

भूपेंद्र कुमार ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना देने के लिए 100 व 101 नंबर डायल किया तो ये फोन उठे ही नहीं। बैंक कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने मिलकर आग बुझाई। तब तक किसानों के लोन लेजर सहित दूसरे रिकार्ड जल चुके थे। भूपेंद्र कुमार ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। पुराने लेजर व रिकार्ड जला है। लेखा जोखा नए रजिस्टरों में दर्ज है। पुलिस व बैंक के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें