फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन की मौत

Wed, 05 Aug 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। कायमगंज नगर सीमा से सटे गांव लालपुर स्थित खुशबू बेकरी में कासगंज जनपद के थाना अमापुर के गांव यादगारपुर का रहने वाला निर्देश शाक्य मिक्सिंग मशीन में काम कर रहा था। मशीन से मैदा निकालते समय अचानक बिजली चली गई। इससे उसका सिर मशीन की चपेट में आ गया। इस हादसे में वह गंभीर घायल हो
विज्ञापन


गया। बेकरी मालिक इरशाद का भाई दिलशाल निर्देश को सीएचसी लेकर पहुंचा। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी से आए मेमो के आधार पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, मोहल्ला चिलांका निवासी लक्ष्मी शंकर के घर में किराए पर रहने वाला वाहन चालक संजीव पुत्र दया प्रसाद मिश्रा

मंगलवार रात घर आया। घर में सीढ़ियों पर चढ़ते समय वह गिर पड़ा। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे सीएचसी लेकर आए। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर ले गए।
विज्ञापन

उधर, फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नगलादीना निवासी अजय शंकर दुबे मंगलवार की रात भोलेपुर मंदिर के सामने दुकान

बंद कर जा रहे थे। इस बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अजय की मौत हो गई थी। सड़क के किनारे शव पड़े होने की जानकारी पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए।  सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने शव का

पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली प्रभारी अनूप तिवारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन के बारे में जानकारी हो गई है। चालक की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें