बेसिक शिक्षा विभाग के पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में तैनात सहायक
अध्यापकों की प्रधानाध्यापकों के पदों पर पदोन्नति होने का रास्ता साफ हो
गया है। प्राथमिक शिक्षक संघ की मांग पर डायट प्राचार्य ने काउसंलिंग कराने
की अनुमति जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दे दी है।
पूर्व माध्यमिक
विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की प्रधानाध्यापक पदों पर पदोन्नति किए जाने
की पत्रावली बेसिक शिक्षा परिषद सचिव द्वारा निर्धारित तारीख के बाद तैयार
किए जाने के कारण पूर्व डायट प्राचार्य ने आपत्ति लगा दी थी। इससे
पदोन्नति का मामला लटक गया था। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विजय
बहादुर यादव ने इसका विरोध किया था।
उन्होंने बेसिक शिक्षा परिषद सचिव से
दूरभाष पर वार्ता की। सचिव ने पदोन्नति पर रोक न लगाए जाने की जानकारी दी।
इसके बाद अध्यक्ष ने समिति सचिव डायट प्राचार्य से मुलाकात कर पदोन्नति को
काउंसलिंग की मांग उठाई। संगठन अध्यक्ष विजय बहादुर यादव ने बुधवार को डायट
प्राचार्य से मुलाकात की और ज्ञापन दिया। शिक्षक संगठन के ज्ञापन पर डायट
प्राचार्य
ने कहा कि पदोन्नति को काउंसलिंग कराए जाने की प्रक्रिया शुरू
करने की 13 अगस्त की तारीख निर्धारित कर बीएसए अवगत करा दिया गया है। संगठन
अध्यक्ष ने बताया कि शिक्षकों की पदोन्नति का रास्ता हो गया है। अब
शिक्षकों की
पदोन्नति में कोई अड़चन नहीं है। पूर्व प्रभारी डायट प्राचार्य
की ओर से आपत्ति लगाए जाने पर प्राथमिक शिक्षक संघ के दूसरे संगठन अध्यक्ष
भूपेश पाठक ने भी शिक्षकों के साथ सीडीओ से मुलाकात कर ज्ञापन दिया था।
इन्होंने शिक्षकों की पदोन्नति कराए जाने की मांग उठाई थी।