फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान का ताला तोड़कर पांच लाख का जेवर व सामान चोरी

विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद निरीक्षण करते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। बंद मकान का ताला तोड़कर चोर पांच लाख के जेवर व सामान चुरा ले गए। गृहस्वामी रिटायर शिक्षक परिवार समेत हत्या के मामले में जेल में बंद है।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने रविवार सुुबह ताला टूटा देखकर प्रधान को जानकारी दी। प्रधान की सूचना पर पहुंचे पुत्री व दामाद ने चोरी की तहरीर कोतवाली में दी है। घर से पुलिस ने लाइसेंसी राइफल व एयरगन बरामद कर चोरी की घटना पर संदेह जाहिर किया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव खिमसेपुर निवासी रिटायर शिक्षक सुरेश चंद्र, उनका पुत्र चंद्रशेखर, पत्नी व बहू के साथ गांव की एक किशोरी का अपहरण कर हत्या के मामले में दो माह से जेल में बंद है।
विज्ञापन

मकान में ताला पड़ा था। शनिवार रात चोर पीछे के गेट का ताला तोड़ कर घर में घुसे। चोर जेवर नकदी व एलईडी सहित अन्य सामान चुरा ले गए। रविवार सुबह पड़ोसियों ने ताला टूटा देखा तो गांव के प्रधान को जानकारी दी।
प्रधान ने सुरेश चंद्र की पुत्री को बताया। जनपद मैनपुरी के थाना करहल निवासी पुत्री आरती पति सुनील को साथ लेकर पिता के घर आई। उसने कोतवाली में तहरीर दी।
इसमें बताया कि चोर घर से एक सोने का हार, झुमकी, झाले, छह अंगूठी, कमरबंद, पायलें, कंगन, दो सोने की चेन, दो जोड़ी कुंडल, बेंदा, नथनी सहित एलईडी व अन्य सामान ले गए।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो घर में लाइसेंसी राइफल व एयरगन मिली है। दोनों हथियार पुलिस ने कब्जे में ले लिए है। पुलिस चोरी की घटना पर संदेह जाहिर कर रही है। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें