फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मंदिर से लौट रहे युवकों को चोर समझकर किए फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मंदिर में चल रहे कार्यक्रम से लौटते समय कुछ युवकों को चोर समझकर एक ग्रामीण ने फायर कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला शहीदों निवासी कन्हैया, साथियों के साथ शनिवार रात मंदिर में हो रहे कार्यक्रम से लौट रहे थे। मोहल्ले में ही एक गली से निकल रहे थे कि छत पर खड़े युवक ने चोर-चोर की आवाज लगा दी। कन्हैया ने परिचय दिया।
इसके बाद भी युवक ने उन पर फायर कर दिए। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। पीड़ित कन्हैया ने बीबीगंज चौकी पहुंचकर तहरीर दी। चौकी पुलिस ने रविवार सुबह आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पीड़ित को भी चौकी पर बुलाया गया।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह फतेहगढ़ में मेले में ड्यूटी कर रहे थे। उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। वह मामले की जानकारी करके कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें