फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दो हफ्ते में लूट-चोरी की 10 वारदातें, खुलासा सिर्फ एक का

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला पुलिस भले ही कानून व्यवस्था चाक-चौबंद होने का दावा कर रही हो, मगर बीते 15 दिनों में लगातार हुई आपराधिक वारदातों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कंपिल की डकैती समेत एक के बाद एक कई लूट और चोरी की घटनाएं सामने आईं, लेकिन ज्यादातर मामलों में पुलिस अब तक खाली हाथ है।
विज्ञापन

21 जुलाई को कंपिल थाना क्षेत्र में मोहल्ला पट्टी मदारी निवासी सभासद सत्यवीर की पत्नी पूजा को बदमाशों ने बंधक बनाकर 7.80 लाख के जेवर और 18 हजार रुपये लूट लिए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर सीओ कायमगंज को खुलासे की जिम्मेदारी दी गई, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।

22 जुलाई को कायमगंज के मोहल्ला नई बस्ती में विशाल शर्मा के घर से 50 हजार नकदी और जेवरात, 23 जुलाई को शहर कोतवाली के रजिस्ट्री दफ्तर से 4.58 लाख की चोरी, 26 जुलाई को मोहम्मदाबाद क्षेत्र में देसी शराब के ठेके से 1.35 लाख की चोरी, 30 जुलाई को कादरीगेट थाना क्षेत्र के महेंद्र सिंह के घर से चोरी की वारदातें हुईं।
विज्ञापन

इसके बाद एक अगस्त को महेंद्र सिंह के किरायेदारों से 40 हजार और मोबाइल, दो अगस्त को गांव खानपुर में अशोक कुमार के घर से करीब आठ लाख की चोरी, और पांच अगस्त को जरारी गांव में 36,500 नकद व जेवरात की चोरी हो गई। इनमें से किसी भी वारदात का खुलासा नहीं हो सका है।
आठ अगस्त को कायमगंज के अताईपुर जदीद गांव में रूबीना को बेहोश कर नकाबपोश महिलाओं ने जेवर लूट लिए, वहीं उसी दिन कंपिल कस्बे में एटा निवासी सोनी बाथम की गले से चेन बाइक सवार लुटेरे लूट ले गए। ये मामले भी अब तक अधूरे हैं।


लूट की सिर्फ एक वारदात ही सुलझा सकी पुलिस
छह अगस्त को कमालगंज के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी वॉलीबॉल चैंपियन यदुनाथ सिंह (80) से बदमाशों ने सोने की जंजीर, अंगूठी और मोबाइल लूट लिया था। आठ अगस्त की सुबह भोजपुर के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें लकूला निवासी निगम और लालगेट निवासी गौरव घायल हुए, जबकि गंगानगर कॉलोनी निवासी सचिन को दौड़ाकर पकड़ा गया। पुलिस सिर्फ इसी वारदात का खुलासा कर पाई है।

अपराधों के खुलासे के लिए पुलिस हमेशा लगी रहती है। कमालगंज में हुई लूट का खुलासा पुलिस ने दूसरे दिन ही कर दिया था। चोरी और लूट की अन्य घटनाओं के खुलासे के लिए भी पुलिस लगी हुई है। कंपिल समेत अन्य घटनाओं के खुलासे जल्द ही किए जाएंगे।
विज्ञापन

- डॉ. संजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें