फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तीन हजार रुपये व नौकरी के लालच में की थी चौकीदार की हत्या

Mon, 10 Jun 2024 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। उधारी के तीन हजार रुपये न देने पड़े और नौकरी के लालच में युवक ने चौकीदार की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्या में प्रयुक्त ईंट व खून लगी टीशर्ट पुलिस ने बरामद कर ली।
विज्ञापन

जनपद हरदोई थाना पचदेवरा गांव भुलभुलागंज निवासी जवाहरलाल ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि भाई वेदराम गांव पट्टीखुर्द में जल जीवन मिशन के तहत बन रही निर्माणाधीन पानी की टंकी में चौकीदार की नौकरी कर रहा था। सात जून की रात वेदराम की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने गांव के दीपक उर्फ पाल साहब सहित चार लोगों को हिरासत में लिया था।
महिला सहित तीन लोगों को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया। सख्ती से पूछताछ करने पर दीपक उर्फ पाल साहब ने बताया कि वेदराम ने कई बार में तीन हजार रुपये उसको उधार दिए थे। वेदराम सभी के सामने रुपये मांगकर जलील करता था। ऐसे में दीपक उससे रंजिश मानने लगा। दीपक ने बताया कि दूसरे जिले का वेदराम उसके यहां रहकर चौकीदारी की नौकरी कर रहा है।
विज्ञापन

तीन हजार रुपये भी नहीं देने पड़े और चौकीदार की नौकरी भी मिल जाए। इसको लेकर दीपक ने योजना के तहत वेदराम को सात जून की रात गांजा व शराब पिलाई। वेदराम के नशे में होने पर ईंट से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईंट व दीपक की खून लगी टीशर्ट बरामद कर ली। पुलिस ने पकड़े गए दीपक को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें