फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की धमकी से स्कूल नहीं जा पा रही पीड़िता

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के एक मोहल्ला निवासी किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास के मुकदमे में एक माह 10 दिन बाद भी आरोपियों की पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की। आरोपियों क ी तेजाब डालने क ी धमकी से डरी किशोरी घर में कैद है। वह स्कूल नहीं जा रही है। उसने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी सुबह परिजन के साथ कलक्ट्रेट में अनशन पर बैठने पहुंची। पीड़ितों ने डीएम को दो दिन पूर्व आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर अनशन पर बैठने की चेतावनी दी थी। पीड़िता के भाई ने बताया कि एसपी के आदेश के बावजूद फतेहगढ़ कोतवाल ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। खुलेआम घूम रहे आरोपी बहन पर तेजाब डालने की धमकी दे रहे हैं। इससे डरी बहन स्कूल नहीं जा रही है। अनशन की सूचना पर सीओ सिटी ने कलक्ट्रेट पहुंचकर तीन दिन में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें