फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठे के ट्रैक्टर चालक ने फांसी लगा की आत्महत्या

विज्ञापन
राहुल यादव का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। ब्लाक प्रमुख के भट्ठे के ट्रैक्टर चालक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मुनीम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारा। चालक की जेब में डायरी में लिखा सुसाइड नोट मिला। इसमें चालक ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार होना बताया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव धीरपुर के पास ब्लाक प्रमुख अमित दुबे उर्फ बब्बन का ईंट भट्ठा है। जनपद इटावा थाना चौबिया के गांव नगला बलदेव निवासी राहुल यादव (21) भट्ठे पर अपना ट्रैक्टर चलाता था। गुरुवार को राहुल सुबह से ही कहीं चला गया था। पिता रघुराज व भाई अनुुज ने कई बार राहुल से मोबाइल पर बात करने का प्रयास किया लेकिन उनकी बात नहीं हुई। लगभग 11.30 बजे पिता व भाई राहुल की तलाश करते हुए भट्ठे पर पहुंचे। लेकिन राहुल भट्ठे पर नहीं मिला।
भट्ठा मजदूरों के साथ राहुल की खोजबीन की गई। भट्ठे से चार सौ मीटर दूर पेड़ पर राहुल को फंदे पर लटका हुआ पाया। मजदूरों ने इसकी जानकारी मुनीम को दी। मुनीम की सूचना पर मदनपुर चौकी इंचार्ज बलराज भाटी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। राहुल की जेब में मिली डायरी में दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला। इसमें राहुल ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया। उसने नियरा के लिए कपड़े खरीदने की बात कही और उसको न पहना पाने का अफसोस जाहिर किया। किसी के नाम पर रिपोर्ट मत लिखाना। हम खुश हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें