फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चेकिंग करने गई टीम को चोर समझ झोंका फायर

विज्ञापन
बिजली चेकिंग टीम को चोर समझ हवाई फायर करने के आरोप में कोतवाली में समझौता लिखता युवक व मौजूद एसडी? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के मोहल्ला बरगदिया घाट में घने कोहरे के बीच बिजली चोरी की जांच करने गए बिजली कर्मचारी छत पर चढ़कर कटिया की वीडियो बनाने लगे। गृहस्वामी ने उन्हें चोर समझकर हवाई फायरिंग कर दी। पुलिस युवक को थाने ले गई, जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया। एसडीओ ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसडीओ जितेंद्र सिंह ने गुरुवार सुबह पांच बजे विजिलेंस प्रभारी भूपेंद्र सहायक, जेई संदीप कुमार और संविदा कर्मियों के साथ जांच अभियान चलाया। टीम करीब छह बजे बरगदिया घाट पहुंची। अमितोष मिश्रा की छत से कटिया पड़ा था। टीम में शामिल कर्मचारी सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ गए और कटिया का वीडियो बनाने लगा। बिजली कर्मचारी को चोर समझकर अमितोष की पत्नी ने चोर शोर मचा दिया। अमितोष ने लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर कर दिया। कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। एसडीओ की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस अमितोष को कोतवाली ले गई। अमितोष ने बताया कि उसके घर में पहले चोरी हो चुकी है, इसलिए पत्नी के चिल्लाने पर हवाई फायरिंग की थी। बिजली चेकिंग टीम की जानकारी नहीं थी। अमितोष ने बिजली चोरी का जुर्माना भरने का आश्वासन दिया। इसके बाद समझौता हो गया। एसडीओ ने बताया कि जांच में मछली टोला निवासी प्रहलाद, ज्योति, महेश, मीना देवी और अमितोष मिश्रा व इन्हीं के बंगले में रहने वाली वंदना सिंह के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसडीओ ने बताया कि अमितोष का लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए डीएम को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें