फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ जेल का चार्ज अधीक्षक ने छोड़ा, आज आने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला जेल के नए अधीक्षक के सामने कई चुनौतियां होंगी। उन्होंने रविवार को मऊ की जिला जेल से अधीक्षक पद का चार्ज छोड़ दिया। सोमवार को फर्रुखाबाद जिला जेल में कार्यभार संभालने की संभावना है।
विज्ञापन

जिला जेल के अधीक्षक डॉ. रामधनी डेंगू के कारण दिवाली से पहले मेडिकल अवकाश पर चले गए थे। शासन ने 12 नवंबर को अधीक्षक डॉ. रामधनी का प्रमोशन कर इटावा की नवनिर्मित सेंट्रल जेल में वरिष्ठ अधीक्षक पद पर तबादला कर दिया। उनके स्थान पर मऊ जिला जेल के अधीक्षक भीमसेन मुकुंद को फर्रुखाबाद जिला जेल में भेजा गया है। वह सोमवार को आकर कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं। नए अधीक्षक के समक्ष बंदियों को काबू करने के साथ आरोपों से घिरे अधिकारियों व कर्मचारियों पर अंकुश लगाने की चुनौती होगी। सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक प्रमोद शुक्ला ने बताया कि नए अधीक्षक के सोमवार को चार्ज लेने की संभावना है।
इंडोर में भर्ती हैं 22 पुराने बंदी मरीज
जिला जेल में सात नवंबर को पुलिस ने बंदियों को काबू करने के लिए जमकर लाठियां भांजी थीं। इसमें कई बंदी घायल हो गए थे। कुछ बंदियों को गंभीर चोटें भी आई थीं। कई बंदी बैरक के ऊपर से भागते समय नीचे गिर गए थे। जेल में अस्पताल में आग लगा दी गई थी। इंडोर में भर्ती मरीज आग की चपेट में आने से बच गए थे।
विज्ञापन

अब भी इंडोर में 22 पुराने बंदी मरीज भर्ती हैं। जेल के गेट पर प्रतिदिन अस्थाई अस्पताल संचालित कर बीमार बंदियों को दवाएं दी जा रही हैं। कई बंदियों के हाथ व पैर टूटे होने की संभावना है। जेल के डॉक्टर सौरभ सिंह ने दो बार डीएम संजय कुमार सिंह व सीएमओ सतीश चंद्रा को पत्र लिखकर एक्सरे मशीन जेल में भिजवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें