फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों में छिपे सूर्यदेव, ठिठुरन बढ़ी, अलाव नहीं

विज्ञापन
शहर के कादरीगेट से पांचाल घाट को जाने वाले मार्ग पर घने कोहरे में लाइट जलाकर जाते वाहन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गुरुवार को सुबह से ही सूर्यदेव घने बादलों और कोहरा में छिपे रहे। दोपहर तक मुख्यमार्गों पर वाहन चालकों को परेशानी हुुईं। ठिठुरन बढ़ने से लोग घरों में ही दुबके रहे। कड़ाके की सर्दी में भी स्कूली बच्चे परेशान दिखे। बाजार में हीटर, कोयला की बिक्री में इजाफा हो गया। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव की तलाश में भटकते रहे। कड़ाके की ठंड के बावजूद नगर पालिका ने अलाव की संख्या बढ़ाने की जरूरत नहीं समझी। चौराहों- तिराहों पर लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह से ही घना कोहरा छा गया। इससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। 10 बजे के बाद कोहरा तो कम हो गया, मगर घने बादलों के पीछे सूर्यदेव छिपे रहे। शाम तक सूर्य के दर्शन न होने से दिन भर कड़ाके की सर्दी में लोग ठिठुरते रहे। स्कूल खुलने से बच्चे ठिठुरते हुए बैग लेकर जाते दिखे। अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नगर पालिका ने रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, लोहिया अस्पताल, चौक, लालगेट समेत सात स्थानों पर अलाव जलवाए हैं, जबकि शहर और फतेहगढ़ के चौराहों, तिराहों, गलियों में रिक्शा चालक, आम जनता परेशान दिखी। अभी तक इन स्थानों पर अलाव जलवाने की जरूरत नहीं समझी गई।
विज्ञापन

रोडवेज की बसें देरी से पहुंची
घना कोहरा होने से दिल्ली से आने वाली रोडवेज बसें भी देरी से बस स्टैंड पहुंचीं। इससे यात्रियों को दिक्कत उठानी पड़ीं। चालकों को कहना था कि कोहरे की वजह से कुछ दूरी का ही दिख रहा था। इससे बसों को धीमी गति से चलाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें