फर्रुखाबाद। सिपाही चालक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मुकदमे में गवाही के लिए सोमवार को सिपाही की पुत्री कोर्ट में उपस्थित नहीं हुई। 21 अक्तूबर को अगली तारीख लगाई गई है।
फतेहगढ़ कोतवाली के सिपाही चालक बिजेंद्र सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के मुकदमे में पूर्व विधायक विजय सिंह के खिलाफ विशेष अदालत एमपी-एमएलए में मुकदमा चल रहा है। इसमें सिपाही के पुत्र राहुल की गवाही हो चुुकी है। अब सिपाही की पुत्री नीतू सिंह तोमर और पत्नी सरोज तोमर की गवाही होनी है। सोमवार को पुत्री नीतू सिंह तोमर गवाही के लिए कोर्ट में उपस्थित नहीं हुई। इससे मुकदमे में 21 अक्तूबर की तारीख लगा दी गई। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता शिव नरेश सिंह ने बताया सिपाही की पुत्री और पत्नी को गवाही के लिए बुलाया गया है।
डब्बन की जमानत के लिए अर्जी
फर्रुखाबाद। बसपा नेता अनुपम दुबे के भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन की धोखाधड़ी व धमकी देने के मुकदमे में जमानत अर्जी अधीनस्थ न्यायालय में दायर की गई है। दोनों अर्जी पर संबंधित थाने से आख्या मांगी गई है। धोखाधड़ी के मुकदमे में जमानत अर्जी पर मंगलवार और धमकी देने के मुकदमे में जमानत अर्जी पर बुधवार को सुनवाई होगी।