फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शहरियों को भरपूर बिजली का सब्जबाग दिखा जिम्मेदार सो गए

Sun, 24 Aug 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्लों में बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए ठंडी सड़क उपकेंद्र पर तीन माह पहले अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया। हाल यह है कि जिम्मेदारों की लचर कार्यशैली के चलते ट्रांसफार्मर अब तक चालू नहीं किया जा सका। ट्रांसफार्मर में अभी तेल तक नहीं डाला गया है। फ्यूज आदि जोड़ने का काम चल रहा है। जिम्मेदारों का वही रटारटाया जवाब- ट्रांसफार्मर जल्द चालू करवा दिया जाएगा।
ठंडी सड़क उपकेंद्र का क्षेत्रफल काफी बढ़ा है। इस उपकेंद्र से ठंडी सड़क, चौक समेत चार फीडरों से शहर की बड़ी आबादी को बिजली आपूर्ति होती है। आपूर्ति के लिए उपकेंद्र पर 10-10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। क्षेत्रफल ज्यादा होने के चलते आए दिन ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए करीब एक साल पहले बिजनेस प्लान के तहत उपकेंद्र पर पांच एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाने के निर्देश दिए गए थे। उद्देश्य था कि ट्रांसफार्मर रखे जाने से ठंडी सड़क उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग व लो वोल्टेज आदि समस्या से निजात मिल जाएगी। करीब तीन माह पहले लगभग 30 लाख रुपये लागत का पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर तो लगवा दिया गया, लेकिन अभी तक उसे चालू नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

इसके चलते भीषण गर्मी में अभी भी उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग व लो वोल्टेज की समस्या का समाधान करना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर में अभी तक तेल तक नहीं डाला गया है। इसके साथ ही अन्य कार्य भी किए जाने बाकी हैं।
जिम्मेदारों का कहना है कि तेल मुख्य अभियंता के निर्देश पर ही डाला जाएगा। अब देखना यह है कि कब तक यह ट्रांसफार्मर चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें