फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव के निर्देश पर पालिका ने प्रचार-प्रसार को कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय निकाय सचिव की सख्ती के बाद पालिका प्रशासन कोरोना को लेकर हरकत में आ गया है। शहर में विशेष सफाई अभियान के निर्देश देकर जनता को जागरूक करने का भी जिम्मा संभालने जा रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए पालिका ने प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति को पालिकाध्यक्ष के पास भेज दिया है। स्वीकृति मिलते ही जन-जन तक कोरोना से बचाव का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इसी के तहत सफाई कर्मियों को मंगलवार को भी किटें बांटी गईं।
देश में हाईअलर्ट के बाद निकाय सचिव अनुराग यादव ने भेजे पत्र में कहा कि निकाय शीघ्र ही सफाई का अभियान चलाएं। कहीं भी जलभराव, कूड़ा, नाले-नालियों में भरी गंदगी को साफ करने के साथ आम जनता को भी बचाव के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसी के अनुपालन में पालिका में ईओ रश्मि भारती, बड़े बाबू नसीम हैदर, सफाई कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष नीरज वाल्मीकि के साथ सफाई कर्मचारियों को पर्सनल प्रोटेक्शन किटों का वितरण किया गया। ईओ ने कहा कि वह थोड़े-थोड़े कर्मियों को बुलाकर किटों का वितरण कर रही हैं।
उधर, सचिव के निर्देश के बाद प्रचार-प्रसार के लिए पालिका ने होर्डिंग, फ्लैक्स, एनाउंसमेंट आदि के लिए प्रस्ताव बनाकर पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के पास स्वीकृति के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जैसे ही स्वीकृति मिलेगी, पालिका शहर की जनता को कोरोना से बचने के लिए उपायों के बारे में जागरुक करने का अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें