फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस खोल रहे बदमाश ने किसान को पर मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। घर के बाहर बंधी भैंस खोलते वक्त टोकने पर एक बदमाश ने किसान को गोली मार दी। फायर और चीखपुकार सुनकर परिजन और मोहल्ले के लोग आ गए। घायल को सीएचसी लाया गया, वहां से लोहिया अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। गोली जांघ में लगकर ओर निकल गई। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

गांव दौलतपुर चिर्रा निवासी जितेंद्र शाक्य घर के बाहर जानवर बांधते हैं। उनकी रखवाली के लिए वह मंगलवार रात को घर के बाहर लेटे थे। रात करीब 11 बजे जितेंद्र की आंख खुली तो एक व्यक्ति उनकी भैंस खोल रहा था। चिल्लाने पर चारपाई के पास खड़े दूसरा बदमाश ने जितेंद्र को गोली चला दी। जांघ में लगी गोली ऊपर की ओर निकल गई। गोली की आवाज सुनकर मां राजनश्री, बहन पूनम और मोहल्ले के लोग बाहर आए। बदमाश भाग चुके थे।
लहूलुहान जितेंद्र ने पैंट उतारा, तो उसमें से बुलेट निकलकर गिर पड़ा। गोली घुटने के ऊपर लगने के बाद कमर की ओर निकल गई। घायल को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया, जहां से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में भर्ती जितेंद्र ने बताया कि पत्नी देवकी और बच्चे मायके में हैं। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें