फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया की इमरजेंसी में तीन घंटे नहीं मिला घायल को इलाज

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में स्ट्रेचर पर लेटा घायल। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शाजहांपुर जिले मेें सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को लोहिया में भर्ती नहीं किया गया। ईएमटी स्ट्रेचर पर उसे लावारिस छोड़कर चला गया। वीडियो वायरल होने पर पिता, चाचा पहुंचे फिर भी डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों ने घायल हो हाथ नहीं लगाया। करीब तीन घंटे बाद अमृतपुर क्षेत्र के रिश्तेदार पहुंचा तब एक इंजेक्शन देकर रेफर कर दिया। सैफई में भर्ती युवक को होश नहीं आया था।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव दोषपुर नागर निवासी सुबोध (23) सोमवार शाम घर से निकला था। सड़क किनारे खड़े सुबोध को वाहन ने टक्कर मार दी थी। इससे वह घायल हो गया। उस समय तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। बेहोश सुबोध को जरियनपुर सीएचसी में पहुंचाया गया, जहां से शाम को 6:55 बजे एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। करीब 8:30 बजे एंबुलेंस घायल को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंची। घायल शाहजहांपुर का होने के कारण उसे भर्ती नहीं किया। इस पर एंबुलेंस का ईएमटी घायल हो स्ट्रेचर पर लावारिस छोड़कर चला गया।
इसके पहले दुर्घटनास्थल से घायल को फोटो वायरल हो चुका था। सुबोध के पिता मुनेंद्र सिंह और चाचा महेंद्र सिंह पहले जरियनपुर सीएचसी फिर रात करीब 10 बजे लोहिया अस्पताल पहुंचे। मुनेंद्र ने बताया कि इमरजेंसी स्टाफ से कई बार कहा लेकिन बेटे को भर्ती नहीं किया। इस बीच उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। महेंद्र ने अमृतपुर क्षेत्र के कुम्हरौर निवासी रिश्तेदार राजेश राठौर को फोन कर बुलाया। इसके बाद रात 11:30 बजे युवक को भर्ती करके एक इंजेक्शन लगाया गया। इंजेक्शन लगाकर उसे रेफर कर दिया गया। महेंद्र ने फोन पर बताया कि सुबोध को सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है, अभी वह बेहोश है। सीटी स्केन हो चुका है। डॉक्टर हालत में सुधार बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की जानकारी नहीं है। घायल को भर्ती हर हाल में करना चाहिए। यदि ऐसा है, तो वह इस मामले को दिखवाएंगे।
-डॉ. राजकुमार गुप्त, सीएमएस, लोहिया अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें