फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्फीली हवाओं ने सर्दी से किया बेहाल

विज्ञापन
लालगेट पर कोहरे में लाइट जलाकर जाते वाहन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शनिवार की सुबह घना कोहरा और बर्फीली हवाएं चलने से लोग बेहाल रहे। दोपहर दो बजे के बाद धूप खिलने पर भी सर्दी से राहत नहीं मिली। शाम को सनसन चली हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई।
विज्ञापन

कई दिन से बादल और बारिश से लोग परेशान हैं। सुबह से घना कोहरा छाने से सड़कों पर वाहन चालकों को परेशानी हुई। बर्फीली हवाएं चलने से लोग दिन भर अलाव के सहारे समय गुजारते रहे। सुबह 10 बजे के बाद कोहरा छंटा।
दोपहर बाद धूप निकलने पर लोगों को राहत मिली। बाजार में भी दोपहर बाद चहलपहल दिखी। तापमान 17 व न्यूनतम 7 डिग्री तापमान रहा। मगर बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बरकरार रही। शाम ढलते ही कड़ाके की ठंड से लोग जल्दी ही घरों में दुबक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें