फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सूरज की तपिश ने झुलसाया, छूटने लगे पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कई दिन से राहत के बाद शनिवार से तापमान ने तेजी पकड़ ली है। सूरज की बढ़ तपिश ने झुलसन बढ़ा दी। इससे लोगों के पसीने छूटने लगे। अगले सात दिन में 42 डिग्री तक तापमान पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। इससे लोगों को दिक्कतें बढ़ने शुरू होना तय है।
विज्ञापन

शुक्रवार को न्यूनतम 26 और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया था। शनिवार सुबह से ही आसमान बादलों से साफ हो गया। चटख धूप के चलते भोर से ही सूरज की तपिश परेशान करने लगी। यही कारण रहा कि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक-एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने पर लोग पसीने से तरबतर दिखे। रात के वक्त पंखों में भी गर्मी का अहसास होता रहा।
गर्मी के कारण दोपहर में शहर में पैदल चलने वालों की संख्या भी कुछ कम दिखी। हालांकि आने वाले सात दिनों में लगातार तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इससे झुलसन बढ़ेगी। अभी से ही घरों से निकली महिला-पुरुष, युवक और युवतियां छाता के अलावा चेहरा बांधकर निकलने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें