फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे ने शादी से इनकार किया

Thu, 28 Apr 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फर्रुखाबाद
विज्ञापन
14 गरीब जोड़ों की करवाई सामूहिक शादी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजेपुर। राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला केवल में बुधवार की रात द्वारचार के समय नशेबाजी को लेकर बारातियों व जनातियों में कहासुनी हुई। बात बढ़ने पर दूल्हे ने शादी से  इनकार कर दिया। इस पर लड़की के भाई ने थाने में तहरीर देकर दहेज में बाइक की मांग को लेकर शादी से मना करने का आरोप लगाया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने पर मुहूर्त के छह घंटे बाद पुलिस की मौजूदगी में भांवरें पड़ी।
विज्ञापन


गांव नगला केवल में बुधवार की रात गांव सत्यमपुर से बारात आई थी। द्वारचार के समय नशेबाजी को लेकर बारातियों व जनातियों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में खूब गाली गलौज हुई। गाली गलौज सुन दूल्हे ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद लड़की के भाई ने पुलिस को तहरीर दी कि दहेज में बाइक न मिलने पर लड़के वाले शादी से  इनकार कर रहे हैं। दरोगा रामऔतार ने मौके पर जाकर जांच की तो मामला नशेबाजी व गाली गलौज का निकला। इस बीच चार बजे भांवर का मुहूर्त बीत गया। बाद में दोनों पक्षों में सुलह होने पर सुबह 10 बजे पुलिस की मौजूदगी में भांवरें पड़ीं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें