फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंधक को जहर देने की सूचना पर परिजन बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जयपुर की निजी कंपनी के प्रबंधक ने फोन कर पत्नी को बताया कि उसे किसी ने जहर दे दिया। वह फर्रुखाबाद में हैं, इसके बाद मोबाइल ऑफ हो गया। इससे परेशान पत्नी और मां अन्य परिजनों के साथ शहर में खोजते रहे। बाद में वे कुसुमरा में मिले।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के कुसुमरा थाने के गांव धिमियापुर निवासी विवेक कुमार चौहान जयपुर की प्राइवेट कंपनी में प्रबंधक हैं। शुक्रवार की शाम जयपुर से प्राइवेट बस से घर के लिए चले थे। शनिवार सुबह 10 बजे पत्नी एकता के फोन पर कॉल कर बताया कि उन्हें किसी ने जहर दे दिया है। वह फर्रुखाबाद में बीज की दुकान पर हैं। इसके बाद फोन ऑफ हो गया। पत्नी एकता अपनी सास करुणा देवी के साथ उन्हें खोजने यहां पहुंची।
लालगेट, कादरीगेट आदि स्थानों पर खोजबीन करने पर कुछ पता नहीं चला। रोडवेज बस अड्डे पर सास और बहू फूट-फूट कर रोती रहीं। मोबाइल की सर्विलांस से लोकेशन दिखवाई तो पत्नी को अंतिम कॉल मसेनी चौराहे से की थी। परिजन मसेनी पहुंचे, लेकिन वहां भी कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

इसके बाद पत्नी को दोपहर बाद साढ़े तीन बजे फोन पर बताया गया कि विवेक कुसुमरा कस्बे में अर्द्धबेहोशी की हालत में मिल गए हैं। एकता ने बताया कि विवेक भोगांव में कुछ खिलाने की बात कह रहे हैं। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। बताया जाता हैै कि वह जहरखुरानी का शिकार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें