फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में पोर्टल से लगेगी कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बोर्ड परीक्षा 2022 में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी पोर्टल के माध्यम से लगाई जाएगी। इसके लिए सभी कॉलेजों के शिक्षकों का डाटा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराया गया है। मूल्यांकन के लिए भी शिक्षकों की पोर्टल से ही ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में ड्यूटी लगने पर उससे बचने का प्रयास करने लगते हैं। ऐसे में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी पर लगाया जाता है। यही वजह है कि इस बार बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी पोर्टल के माध्यम से लगाई जाएगी। ऐसा पहली मर्तबा किया जा रहा है।
इसके लिए राजकीय, अनुदानित व वित्तविहीन इंटर कॉलेजों के सभी शिक्षक व कर्मचारियों का डाटा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पोर्टल से शिक्षकों की ड्यूटी लगाने की तैयारी चल रही है। परिषद सचिव ने वीडियो कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें