जनपदीय माध्यमिक विद्यालयों की बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन जीआईसी फर्रुखाबाद में किया गया। प्रतियोगिता में जिला स्तरीय टीम का चयन हुआ। शुक्रवार को जीआईसी फर्रुखाबाद के क्रीड़ा हाल में बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में जीआईसी फर्रुखाबाद, सीपीवीएन कायमगंज, रस्तोगी इंटर कालेज, एनएकेपी इंटर कालेज तथा कनौडिया
बालिका इंटर कालेज की छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सीनियर बालक वर्ग में हिमांशु मिश्रा, सचिन मिश्रा, अनुज मिश्रा, पियूष दुबे, हस्सान खान, सब जूनियर बालक वर्ग में वंश राठौर, रितिक राज कश्यप, मधुर अवस्थी, नमन यादव, सीनियर बालिका वर्ग में मानसी राणा, नेहा कटियार, अपूर्वा यादव, एकता अग्निहोत्री, सब जूनियर बालिका वर्ग में रोशनी चौहान,
गौसिया, संध्या, कहकसा का टीम में चयन किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका विक्रम अग्रवाल, रामतीर्थ अगिभनहोत्री ने निभाई। प्रतियोगिता के समापन पर चयनित प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य ने मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
क्रीड़ा प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि चयनित टीम 28 सितंबर को इटावा में होने वाली मंडल स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगी। इस मौके पर सुनील आर्या, राकेश मिश्रा, पुष्पा तिवारी, तहसीन फातिमा, इंद्रा राठौर, विकास यादव आदि मौजूद रहे।