फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में वैक्सीन लगवाने वालों ही सुनी गईं फरियादें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर/फर्रुखाबाद। संपूर्ण समाधान दिवस में कोविड से बचाव का टीका लगवा चुके फरियादियों को ही अधिकारियों के पास जाने दिया गया। जिन्होंने टीका नहीं लगवाया था, उन्हें पहले टीका लगाया गया फिर अधिकारियों के पास भेजा गया। तीनों तहसीलों में 209 शिकायतें आईं, इसमें केवल 15 का ही मौके पर निस्तारण हो पाया। 113 फरियादियों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

अमृतपुर तहसील में डीएम के न पहुंचने से फरियादियों में कुछ मायूसी दिखी। एसपी अशोक कुमार मीणा व एसडीएम प्रीती तिवारी ने शिकायतें सुनीं। नगला हूसा की रेखा ने बताया कि पति शराबी व जुआरी है। राशन क़ार्ड भी नहीं बना है। एसडीएम ने राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए कहा। महिला ने पैसे न होने की बात कही तो एसडीएम ने उसे पैसे दिए।
बरुआ के शौकत अली ने कब्रिस्तान और बर्रा खेड़ा के प्रदीप कुमार ने तालाब को कब्जा हटवाने की मांग की। कुतुलूपुर स्कूल की रसोइया मुन्नी देवी, अमैयापुर की फूलमती ने मानदेय न मिलने की शिकायत की। डीएम के न आने से रामसिंह, फूल चंद्र, रघुवीर, रामसागर फरियाद किए बिना ही लौट गए। 47 प्रार्थनापत्र में चार का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

सदर तहसील में शहर के रोडवेज बस स्टैंड निवासी मंजू दीक्षित ने बताया अतिक्रमण हटाओ अभियान में दुकान के साथ आवास ढहा दिया गया। पति बीमार हैं। दो बेटी और एक बेटा है। उन्होंने रोडवेज बस स्टैंड पर ठेली लगाने की अनुमति मांगी। मेरापुर क्षेत्र के गांव बरखिरिया निवासी सुनील कुमार ने सरकारी नलकूप की नाली तोड़ने की शिकायत की। 64 शिकायतों में पांच का ही मौके पर निस्तारण हुआ।
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम गौरव शुक्ला ने शिकायतें सुनीं। 96 शिकायतों में महज छह का मौके पर निस्तारण हो पाया। 44 फरियादियों को वैक्सीन लगाई गई। ग्राम बिलसड़ी निवासी ओमशिव ने पट्टे की भूमि से कब्जा न हटाने ओर गांव नगरिया निवासी सतीश ने सरकारी बंबा की नाली तोड़ने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें