देशभक्ति के रंग ने किया सराबोर, गूंजा वंदेमातरम
फर्रुखाबाद। स्वतंत्रता दिवस पर बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में छात्रों के अभिभावकों से ध्वजारोहण कराया गया और वंद मातरम के स्वर गूंजे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति कार्यक्रम का विशेष अभियान शुरू किया गया। इसके तहत विद्यालयों में वरिष्ठ महिला अभिभावकों से ध्वजारोहण कराया गया।
महिला जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। डीसी नागेंद्र सिंह, शिक्षा मित्र पूनम चौहान, सहायक अध्यापक साधना चौहान, आकांक्षा अग्निहोत्री, मौजूद रहे। सीपी इंटरनेशनल स्कूल में राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मिथलेश अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया।
प्रधानाचार्य डॉ. केके श्रीवास्तव, उपनिदेशिका अंजू राजे समेत अन्य मौजूद रहे। ऑलसेंट पब्लिक स्कूल में सदर विधायक मजर सुनील दत्त द्विवेदी, डॉ. अनार सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में डॉ. अनार सिंह, महाराजा हरिश्चंद्र महाविद्यालय में रोहित तिवारी, पीडी महिला पीजी कॉलेज में डॉ. प्रीती यादव, राजपूताना पब्लिक स्कूल में संदीप सिंह, अमनतारा पब्लिक स्कूल में डॉ. जितेंद्र कटियार, रस्तोगी इंटर कॉलेज में संतोष त्रिपाठी, एनएकेपी पीजी कॉलेज में डॉ. शशिकिरण सिंह ने ध्वजारोहण किया।
भारत भारती शिशु कल्याण विद्या मंदिर जिला जेल चौराहा फतेहगढ़ में प्रबंधक राम मुरारी शुक्ला, प्राथमिक विद्यालय मसेनी में वरिष्ठ अभिभावक सुशीला देवी ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय बैरामनगर में प्रधान हरगोविंद सिंह यादव, ग्राम पंचायत मौधा के प्रधान विवेक यादव ने शहीद स्मारक पर ध्वजारोहण किया।
राजेपुर विकास खंड कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख डॉ. पल्लव सोमवंशी ने ध्वजारोहण किया। बीडीओ गगनदीप सिंह मौजूद रहे। सीएचसी राजेपुर में डॉ. प्रमित राजपूत, गंगापार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजेपुर में महिला अभिभावक किरण गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय अलीगढ़ में रसोइया रामलली ने ध्वजारोहण किया।
राम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में संतोष गुप्ता, इंटरनेशनल स्कूल सकवाई मोहम्मदाबाद में ब्लाक प्रमुख अमित दुबे उर्फ बब्बन, नवाबगंज ब्लाक में ब्लाक प्रमुख अनीता रंजन ने ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत शमसाबाद में अध्यक्ष कृष्णादेवी, एवी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य खालिद रऊप, प्राथमिक विद्यालय नगला नान में प्रधानाध्यापक रमन गंगवार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रोशनाबाद में मनोज गंगवार, सरस्वती विद्या मंदिर जय नारायन वर्मा रोड फतेहगढ़ में विभाग संघचालक डॉ. नरेंद्र पांडेय ने ध्वजारोहण किया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन को सम्मानित किया
संकिसा। प्रधान अनीता देवी ने ग्राम पंचायत सचिवालय में मेरापुर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दयाशंकर मिश्र के पुत्र सुधीर कुमार मिश्र को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। राघवेंद्र मिश्रा नवीन, कौशल किशोर मिश्रा, विजय दीक्षित मौजूद रहे।
मेधावी छात्र हुए सम्मानित
फर्रुखाबाद। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। 10वीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय में सर्वोच्च अंक पाने वाले नवीन पांडेय, अमन कुमार वर्मा, कृष्णा राजपूत, तनिष्क कुमार, समीर चौधरी, सार्थक दीक्षित, देवांश अवस्थी, शिवांश मिश्रा, सूर्यांश दुबे ने सम्मानित किया।
तिरंगा यात्रा निकाली
मोहम्मदाबाद। युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। सुबह 10 बजे रोहिला चौराहे से युवा हाथों में तिरंगा लेकर निकले। नगर में भ्रमण करने के दौरान भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। नगर भ्रमण के बाद तिरंगा यात्रा का चौराहे पर समापन हुआ। इस दौरान सपा नगर अध्यक्ष मनोज यादव, हर्ष यादव देवा, शिवम यादव, गोलू यादव मौजूद रहे।
सफाई कर्मियों को किया सम्मानित
फर्रुखाबाद। मां गंगा सेवा समिति फतेहगढ़ की ओर से कचहरी तिराहा पर ध्वजारोहण के बाद सफाई कर्मचारी छोटेलाल, रामगोपाल, कैलाश, प्रेम किशन लाल, मुन्नालाल को सम्मानित किया गया। इस दौरान आलोक चतुर्वेदी, अश्वनी तिवारी, राजीव बाजपेई आदि रहे।