फर्रुखाबाद। शहर के सबसे बड़े व प्रमुख चौक फीडर को दो भागों में बांटा जाएगा। सोमवार से फीडर विभाग का कार्य शुरू होने से तीन दिन तक इस फीडर के उपभोक्ताओं छह घंटे बिजली नहीं मिल सकेगी।
शहर के ठंडी सड़क बिजली उपकेंद्र के चौक फीडर से करीब 20 मोहल्लों को बिजली आपूर्ति की जाती है। इसके अलावा बाजार में भी इसी फीडर से बिजली आपूर्ति होने से प्रमुख फीडरों में गिना जाता है। बड़ा फीडर होने से गर्मियों में अक्सर फाल्ट होने से उपभोक्ताओं को परेशानी होती है। अब इस फीडर को दो भागों में बांटकर चलाया जाएगा। फीडर विभाजन का कार्य 16 से 18 फरवरी तक चलेगा। इससे इस फीडर से जुड़े नेहरू रोड बाजार, खतराना, सेनापति, खड़ियाई, नुनहाई आदि मोहल्लों को दिन में छह घंटे बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकेगी। एसडीओ मनीष वर्मा ने बताया कि चौक फीडर को दो भागों में बांटने के लिए एक नया फीडर बनाया जाएगा। इससे सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक फीडर बंद रहेगा और इस दौरान उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकेगी। एसडीओ ने 18 फरवरी तक दिन में बिजली आपूर्ति बाधित रहने पर उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।