नवाबगंज। बवना स्थित विद्युत उपकेंद्र में सोमवार को पांच एमवीए के एक ट्रांसफार्मर की स्थापना की जाएगी। इसके चलते सुबह दस से शाम छह बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे करीब 20 गांव प्रभावित रहेंगे। ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद शाम को बिजली चालू की जाएगी। यह जानकारी एसडीओ धर्मेंद्र कुमार राजपूत ने दी।(संवाद)