फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दबंग ने काटा चकरोड, बच्चे नहीं पहुंचे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दबंग के चकरोड काटने से बच्चे स्कूल नहीं जा सके। जानकारी होने पर स्कूल के प्रबंधक ने पुलिस से शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस दबंग को पकड़कर थाने ले गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव रुनी निवासी राजकुमार प्रजापति का न्यौधापुर में स्कूल है। स्कूल में आस पास गांव के लगभग ढाई सौ बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। स्कूल जाने वाले चकरोड को गांव के एक दबंग युवक ने गुरुवार को काट दिया। चकरोड कटने से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। बच्चे स्कूल के लिए पहुंचे तो चकरोड कटा होने से किनारे भरे बरसात के पानी में गिर गए।
ऐसे में प्रबंधक ने स्कूल बंद कर दिया। बच्चों को घर भेज दिया। इस संबंध में यूपी 112 पर शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने दबंग को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह चकरोड को सही करने के लिए राजी नहीं हुआ। इस पर पुलिस दबंग को पकड़कर थाने ले गई। राजकुमार प्रजापति थाने पहुंचे। वहां पुलिस ने राजकुमार की फटकार लगा दी। पुलिस ने कहा कि स्कूल के लिए अलग सड़क बनवाए। युवक चकरोड प्रतिदिन कटेगा। ऐसे में पुलिस कहां तक समस्या का निपटारा करेगी। पुलिस की कार्रवाई से नाराज प्रबंधक ने अपने स्टेटस पर स्कूल बिकाऊ लिखकर पोस्ट डाल दी। जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

एसओ भोलेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि मूंगफली के खेत में बरसात का पानी भर गया था। बंटाईदार ने चकरोड पर नाली खोदकर पानी निकाल दिया। सूचना पर पहुंची पीआरवी खेत मालिक को पकड़कर ले आई थी। नाली को बंद करा दिया गया। प्रबंधक खेत मालिक को बंद कराने को लेकर दबाव बना रहे थे। मना करने पर इधर-उधर शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें