फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बिजली ठेकेदार से पार्ट्स खरीदारी के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिजली ठेकेदार से पार्ट्स खरीदारी के नाम पर ऑनलाइन 63 हजार की ठगी कर ली गई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने साइबर क्राइम का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वनखड़िया रखा रोड निवासी अरुण कुमार भारद्वाज बिजली विभाग में ठेकेदारी करते हैं। ठेकेदारी कार्य से संबंधित मशीनरी व पार्ट्स खरीद के लिए ऑनलाइन साइट इंडिया मार्ट पर आवश्यकता दर्ज कराई थी। पुना की एक कंपनी का प्रतिनिधि बताकर एक व्यक्ति ने अरुण कुमार के पास फोन किया। उसने मशीनरी की पार्ट्स की खरीदने का भरोसा दिया। अरुण ने इंडिया मार्ट पर जानकारी कि तो वह फर्म रजिस्टर्ड पाई गई। 27 जून को अरुण कुमार ने उस व्यक्ति द्वारा बताई गई फर्म के खाते में मशीनरी पार्ट्स के लिए 63 हजार रुपये जमा कर दिए।
धनराशि खाते में पहुंचते ही उस व्यक्ति का मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया। उसके बाद से मोबाइल नंबर नहीं खुला। ऑनलाइन ठगी का एहसास होने पर अरुण कुमार ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी के आदेश पर फतेहगढ़ कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ साइबर क्राइम का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इंस्पेक्टर हरिश्याम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें