फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एसपी की सख्ती व मोहम्मदाबाद पुलिस की सक्रियता से मिल सका आरोपी का

Fri, 18 Jul 2025 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। 50 हजार के ईनामी बदमाश तक पहुंचने में मोहम्मदाबाद पुलिस की सक्रियता काम आई। पुलिस स्केच के सहारे उसकी तलाश में जुटी रही। मैनपुरी से लेकर फर्रुखाबाद के शराब ठेकों व कबाड़ की दुकानों पर पुलिस सुरागकशी करती रही। यही नहीं हर तरफ मुखबिरों का जाल मोहम्मदाबाद पुलिस ने लगा रखा था। वहीं, एसओजी भी एसपी के निर्देश पर छापे मारती रही।
विज्ञापन




आठ वर्षीय बालिका की दुष्कर्म कर हत्या करने वाला इनामी बदमाश मनु को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पांच टीमें गठित की थीं। एसपी ने सख्त निर्देश दिए थे कि आरोपी को हर हाल में गिरफ्तार किया जाए। एसओजी के साथ ही मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस सक्रियता से मनु को सुरागरसी में लगी थी। मनु कबाड़ बेचकर गुजर बसर करता था। शराब पीने का आदी था।



इसे ध्यान में रखते हुए कोतवाली मोहम्मदाबाद थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला ने मनु का स्कैच तैयार कराया था। साथ ही फर्रुखाबाद से लेकर मैनपुरी तक पड़ने वाली कबाड़ की दुकानों और शराब के ठेकों पर मुखबिरों का जाल फैला रखा था। यही वजह रही कि शुक्रवार को मोहम्मदाबाद पुलिस को सफलता भी मिल गई। मुखबिर की सूचना पर बेवर रोड मोहम्मदाबाद क्षेत्र स्थित खाटू श्याम मंदिर के पीछे मनु के छिपे होने की जानकारी मुखबिरों ने मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद इंस्पेक्टर विनोद कुमार के साथ पुलिस की टीम ने मुठभेड़ के बाद हत्यारे मनु को ढेर कर दिया ।
विज्ञापन






पुलिस को चकमा देने में माहिर था शातिर अपराधी मनु



संवाद न्यूज एजेंसी।

फर्रुखाबाद। बालिका का हत्यारोपी मनु पुलिस की साख के लिए चुनौती बना हुआ था। कई मासूमों के साथ दरिंदगी और अपराध करने वाला मनु इतना शातिर था कि पुलिस की पकड़ से वह 23 दिन दूर रहा। उसका चालाकी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसने बालिका का अपहरण मोहम्मदाबाद से किया लेकिन दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव मैनपुरी में जाकर फेंका। उसका मकसद था कि दो जिलों की पुलिस घटनास्थल में उलझी रहे और वह आसानी से सुबूत मिटा सके।कई दिनों के अथक प्रयास के बाद पुलिस ने हत्यारे की सुरागकशी कर ली।







टॉफी-चॉकलेट और आम का लालच देकर बच्चों को बनाता था निशाना

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि मनु के खिलाफ मेरापुर थाने व मोहम्मदाबाद कोतवाली में हत्या, अपहरण समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। अन्य थानों से भी पुलिस मनु के आपराधिक इतिहास की जानकारी करने में लगी है। यह सिरफिरा किस्म का अपराधी था। नाबालिग बच्चों को अगवा कर उनके साथ दुष्कर्म करने के बाद उनकी हत्या कर देता था। हत्यारा पहले उन्हें टॉफी ,चॉकलेट और आम का लालच देकर घुलता-मिलता था। कई दिनाें तक बच्चों पर निगाह रखता था। फिर बहला फुसला कर उनका अपहरण कर लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें