फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कार की टक्कर से टेंपो पलटा, शिक्षक, गेटमैन सहित सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। फतेहगढ़ से सवारी लेकर कस्बा की ओर जा रहे टेंपो में पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग गया। अनियंत्रित टेंपो के पलट जाने से शिक्षक, गेटमैन, चालक सहित सात लोगों के चोटें आईं।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला प्रताप नगर निवासी संजीव चौरसिया (48) कमालगंज- फतेहगढ़ मार्ग पर टेंपो चलाते हैं। रविवार की देर शाम वह फतेहगढ़ से सवारी लेकर कस्बा की ओर जा रहा था। रास्ते में भोजपुर पुलिस चौकी के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित होकर टेंपो सड़क पर पलट गया। हादसे में टेंपो चालक संजीव, उसमें सवार यात्री जिला कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज के रसूलपुर निवासी सुनीता (30), भटपुरा निवासी बहन विनीता (35), उनके पति सुबोध दुबे (40), गगन (11), फतेहगढ़ के महरुपुर सहजू के संजीव कुमार (36) व गुरसहायगंज के गांधी नगर निवासी पंकज गुप्ता (40) के शरीर में गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने कार को पकड़ने के लिए वायरलेस सेट पर सूचना दी। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। संजीव कुमार, सुबोध व पंकज की हालत गंभीर होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायल पंकज गुप्ता क्षेत्र के आजाद नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। वह फतेहगढ़ स्थित डीएन कॉलेज में पुलिस भर्ती परीक्षा में ड्यूटी कर घर वापस जा रहे थे। घायल संजीव कुमार ने बताया कि वह शेखपुर स्थित गुमटी में गेटमैन की नौकरी करता है। वह ड्यूटी पर जा रहा था। घायल विनीता ने बताया कि वह पति, बच्चों व बहन सुनीता के साथ याकूतगंज स्थित रिश्तेदारी में गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें