फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव को तहसील में लगे हाथ धोने के काउंटर

विज्ञापन
कायमगंज तहसील में लगाए गए हैंडवॉस काउंटर पर हाथ धोते अधिवक्ता व अन्य। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोरोना वायरस से बचाव के लिए तहसील कर्मी मास्क लगाकर ड्यूटी कर रहे हैं। साथ ही तहसील की गैलरी के पास हाथ धोने के लिए दो काउंटर बनाए गए हैं। यहां दो कर्मचारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव को स्वास्थ्य विभाग हाथ मिलाने से परहेज, बार बार हाथ धोने, आंख, मुंह, नाक न छूने की सलाह दे रहा है। मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम मानवेंद्र सिंह ने सभी दफ्तरों के बाहर हाथ धोने के काउंटर लगाने को कहा था।
एसडीएम अमित आसेरी ने तहसील में बुधवार सुबह से ही हाथ धोने के लिए दो काउंटर लगवा दिए। इन पर दो कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। तहसील आने वाले हर व्यक्ति को यह कर्मचारी हाथ धोने के लिए कहते हैं। लोग हाथ धोने के बाद जरूरत के पटल पर जाकर अपना काम करा रहे हैं। इसके साथ ही तहसील कर्मी भी बचाव के पूरे इंतजाम किए हैं। अधिकांश कर्मचारी मास्क लगाकर ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें