फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर बंधी बछिया को खा गया जंगली जानवर, दहशत

विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस बल व ग्रामीण। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। गांव राजा रामपुर मेई में मंगलवार की रात को घर के बाहर बंधी बछिया मरी मिली। उसका पेट फटा था। उसे किसी जंगली जानवर ने खाया था। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बाघ आने की आशंका जताई और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो किसी जानवर के पंजों के निशान मिले हैं। जानकारी पर वन विभाग रेंजर ने पहुंच कर देखा तो कहा कि विशेषज्ञ को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव राजा रामपुर मेई निवासी संजय तिवारी के जानवर घर के बाहर बंधते हैं। बुधवार सुबह वह बाहर आए तो देखा की उनकी बछिया मरी पड़ी है और उसका पेट फटा है। उसकी हालत से लग रहा था कि किसी जानवर ने उसे खाया है। जानकारी पर मौके पर गामीणों की भीड़ लग गई।
सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने छानबीन की तो किसी जंगली जानवर के पंजों के निशान मिले। पंजों को निशान से ग्रामीणों ने क्षेत्र में बाघ आने की आशंका जताई। पुलिस ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। इस पर रेंजर यत्येंद्र भान मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजे किसी बड़े जंगली जानवर के लग रहे हैं। विशेषज्ञ को बुलाया गया है। तभी स्पष्ट हो सकेगा कि किस जानवर के पंजे हो सकते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि 12 मार्च को क्षेत्र के गांव नगला दुर्गा के महावीर की बकरी को भी कोई जंगली जानवर इसी तरह खा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें