फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सांप के डसने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। सांप के डसने की दो घटनाओं में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर है। सीएचसी में बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


बदायूं जिले के चितरी हजरतपुर गांव निवासी रमेश खटिक का 14 वर्षीय बेटा रजत मंगलवार को घर में जमीन पर लेटा था। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। परिजन उसे स्थानीय निजी अस्पताल ले गए। बुधवार को हालत बिगड़ने पर उसे कायमगंज सीएचसी लाया गया। वहां डॉ. अमरेश कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, कायमगंज के अताईपुर गांव निवासी विमल कुमार की आठ वर्षीय बेटी रश्मि घर में खेल रही थी। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। बच्ची की मां शांति देवी परिजनों के साथ उसे सीएचसी लेकर पहुंचीं। वहां डॉ. विपिन कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें