फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
फोटो-18 दुर्वेंद्र के रोते बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
- परिजन आत्महत्या की वजह नहीं कर सके स्पष्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के गांव बनपोई निवासी संतराम के पुत्र दुर्वेंद्र (22) का गांव से लगभग 300 मीटर दूर घनश्याम चौहान के खेत में खड़े जामुन के पेड़ पर अंगौछे के फंदे से शव सोमवार सुबह लटका मिला। परिजन ने न तो किसी पर कोई आरोप लगाया और न ही आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट की।
पिता संतराम ने बताया कि 13 अक्तूबर की सुबह लगभग 8:00 बजे वह दुर्वेंद्र को घर पर छोड़कर इटावा-बरेली हाईवे पर स्थित एक प्राइवेट कॉलेज में नौकरी करने चले गए थे। शाम को वापस पहुंचे तो दुर्वेंद्र घर में नहीं था। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 अक्तूबर की सुबह 11:30 बजे उसकी मां कुसमा देवी खेत में घास लेने गईं तो पुत्र के शव को पेड़ पर लटका देखा। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। दुर्वेंद्र के पांच भाई बृजेश, अखिलेश, इंद्रेश, सत्यभान एवं नन्हें हैं। वह पांचवें नंबर है। वह खेती करता था और अविवाहित था। मां कुसमा देवी सहित परिजन रो-रो कर बेहाल हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि परिजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।

फोटो-18 दुर्वेंद्र के रोते बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें