फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नाव से गंगा में छलांग लगाने के बाद नहीं निकला किशोर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रोज की तरह नाव से गंगा में छलांग लगाने वाला किशोर रविवार को 15 मिनट तक बाहर नहीं आया। शक होने पर कई ग्रामीणों ने कूदकर खोजबीन की। उसका शव बाढ़ में आए कू़ड़े के ढेर में फंसा मिला। इस पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के गांव धीमरपुरा निवासी रौनक उर्फ नन्हू (16) गंगा में नाव चलाने का काम करता था। वह अच्छा तैराक भी था। वह छलांग लगाने के बाद तेज बहाव में काफी दूर ऊपर निकलता था। रोज की तरह रविवार दोपहर बाद उसने नाव से गंगा में छलांग लगाई। इसके बाद करीब 15 मिनट तक बाहर नहीं दिखा, तो ग्रामीणों को शक हुआ। गांव के कई लोग गंगा में कूदे। उन्होंने खोजबीन की। काफी देर बाद वह बाढ़ की धार में बहकर आए कूड़े के बड़े ढेर में फंसा मिला। शव बाहर निकलने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि उसका बड़ा भाई सुमित है। चार बहनों का विवाह हो चुका है। मां किरन घरों में बर्तन धोने और खाना बनाने का काम करती है। मेहनत मजदूरी से ही परिवार चलता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें