फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दहेज में 25 लाख रुपये मांगने पर पति समेत चार ससुराली फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दहेज में 25 लाख रुपये न मिलने से एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। भाई की तहरीर पर एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने पति, ससुर, ननद और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के मोहल्ला डिग्गीताल निवासी मोहित गुप्ता ने एसपी के आदेश पर कादरीगेट थाने में गुजरात प्रांत के जिला गांधीनगर के महिला थाना सेक्टर 16 की सोमेश्वर सोसाइटी निवासी राहुल गुप्ता, पिता हरिश्चंद्र गुप्ता, डिंपल गुप्ता, और कृष्णा देवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि उन्होंने अपनी बहन कोमल गुप्ता की शादी आठ मई 2018 में राहुल गुप्ता के साथ की थी। बहन का पति राहुल समेत अन्य ससुरालीजन दहेज के लिए ताने देते रहे।
कोमल ने चौथी की विदा में आने पर घर वालों की 25 लाख रुपये की मांग करने की बात कही। उसके एक पुत्र शिवांश पैदा हुआ। कोमल के साथ ससुरालीजन मारपीट करते रहे। तीन अक्तूबर 2022 को कोमल से मारपीट कर मकान का लोन अदा करने के लिए 25 लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बनाया।
विज्ञापन

वहां शिकायत की, तो पुलिस ने समझौता करवा दिया। इसी साल 29 अप्रैल को मारपीट में कोमल को काफी चोटें आईं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी रजिस्टर्ड डाक से पत्र भेजकर पीड़िता ने पिता को दी। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। 20 मई को घर से निकालकर मायके भेज दिया।
14 जुलाई को ससुरालीजन यहां आए, तो उनसे समझौते का प्रयास, किया। यहां भी बहन के साथ मारपीट की। बिना 25 लाख रुपये दिए विदा कराने को तैयार नहीं हुए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें