फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पेट में कीड़े होने पर बच्चे को गोली खाने से हो सकती है उल्टी व पेट में दर्द

विज्ञापन
फोटो-26 गांव मोहद्दीनपुर में बच्चों के बीमार होने पर मौके पर जांच करते अपर पुलिस अधीक्षक अरुण क
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बच्चे के पेट में कीड़े होने पर एल्बेंडाजॉल गोली खाने से उल्टी व पेट में दर्द हो सकता है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है और न ही भ्रमित हों। सीएमओ ने अपील की एक वर्ष से 19 वर्ष आयु तक के बच्चों को पेट में कीड़े मारने की दवाई एल्बेंडाजॉल जरूर खिलाएं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि कृमि मुक्ति दिवस राष्ट्रीय कार्यक्रम है। बच्चों के पेट में कीड़े होने पर वह शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर हो सकते हैं। पेट में कीड़े होने पर वह आंतों से खून चूंसते हैं। पेट के कीड़े मारने के लिए एक वर्ष से 19 वर्ष आयु तक के बच्चों को एल्बेंडाजॉल गोली खिलाई जाती है। यह गोली सीधे कीड़े पर असर करती है। गोली खाने के बाद पेट के कीड़े मचलते हैं, इससे बच्चों को उल्टी भी आ सकती है और पेट में दर्द भी हो सकता है। इससे कोई भी अभिभावक न तो भ्रमित हो और न ही घबराएं। पेट के कीड़े मरने के बाद बच्चा पूरी तरह स्वस्थ होगा और उसका किसी काम या पढ़ाई में मन लगेगा। उन्होंने यह भी बताया कि जिन बच्चों के पेट में कीड़े होंगे, उन्हीं कुछ बच्चों को पेट में दर्द और उल्टी होने से तबीयत बिगड़ी और प्राथमिक उपचार के बाद सभी सामान्य हो गए। उन्होंने यह भी कहा कि एक-दूसरे को देखकर भी बच्चे मानसिक रूप से अस्वस्थ होने लगे थे। समझाने और प्राथमिक उपचार के कुछ देर बाद ही बीमार बच्चे स्वस्थ होकर खेलने भी लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें