फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से दर्जी की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
देवेंद्र की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। क्षेत्र के अचरा रोड पर लुधैया स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्जी की मौत गई। साथी घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। पुलिस के मुताबिक सिर पर गंभीर चोट आने से दर्जी की जान गई है। अगर वह हेलमेट लगाए होता, तो जान बच सकती थी। पुलिस ने भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के च्योलारा गांव निवासी मनोहर लाल राजपूत का बेटा देवेंद्र (45) परिवार के साथ दिल्ली में रहकर कपड़ों की सिलाई का काम करता था। रविवार सुबह वह दिल्ली से अपने घर आया था। देवेंद्र के फूफा की सोमवार को तेहरवीं संस्कार था। रविवार देर शाम वह गांव के सुनील के साथ बाइक से अपनी ससुराल मूसेपुर गांव जा रहा था। उसी दौरान लुधैया स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
इससे बाइक चला रहे देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा सुनील घायल हो गया। उनके सिर व पैर में चोट आई। देवेंद्र के सिर में गहरी चोट बताई गई। बाइक पर सवार देवेंद्र व सुनील ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। हादसे की सूचना मिलने पर गांव से परिजन पहुंच गए।
विज्ञापन

घायल सुनील को सीएचसी में भर्ती कराया गया। देवेंद्र के परिवार में पत्नी विटाना देवी, तीन पुत्रियां नीलम (21), सोनम (19), अंशिका (17) व पुत्र आदर्श (15) हैं। देवेंद्र के भाई हेम सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस वाहन व चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें