फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी वाले घर के ताले तोड़कर 12 लाख की नकदी व जेवर चोरी

विज्ञापन
शहर के कादरीगेट में विनोद के घर हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कादरीगेट चौकी से 100 मीटर दूरी पर स्थित शादी वाले एक घर का ताला तोड़कर 12 लाख की नकदी व जेवर चोर पार कर ले गए। भोर में परिजन होटल से सामान लेने घर पहुंचे, तब घटना की जानकारी हुई। बेटी की विदाई के बाद कपड़ा व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला कादरीगेट गली नंबर दो निवासी विनोद मिश्रा फेरी लगाकर कपड़े बेचने काम करते हैं। उनका घर कादरीगेट चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर है। रविवार को उनकी बेटी प्रतीक्षा की शादी थी। परिवार के लोग घर में ताला लगाकर नेहरू रोड स्थित होटल में शादी करने चले गए। सोमवार सुबह साढ़े चार बजे विनोद कुछ सामान लेने के लिए घर पहुंचे, तो मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा था।
घर के कमरों और अलमारी के भी ताले टूटे थे। अलमारी में रखे 12 लाख रुपये, छोटी बेटी विदुषी की दो अंगूठी व एक जोड़ी कुंडल भी गायब थे। घर में चोरी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। मकान में छत पर जाने को बने जीने की कुंडी भी टूटी मिली।
विज्ञापन

विनोद ने बताया कि छत के रास्ते चोरों के भागने की आशंका है। उन्होंने बेटी प्रतीक्षा की विदाई के बाद सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस को सूचना दी। इस पर चौकी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें