फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई के सिलवारी के पास पड़ा मिला सटरिंग ठेकेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अमृतपुर सीओ के निर्माणाधीन दफ्तर का शटरिंग ठेकेदार घायल और बेहोशी की हालत में हरदोई के सिलवारी के पास सड़क पर पड़ा मिला। सिर में गंभीर चोटें होने की वजह से लोहिया अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है। ठेकेदार की बाइक अमृतपुर में ही खड़ी है। वह सिलवारी कैसे पहुंचा, इसको लेकर परिजन भी परेशान हैं।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के गांव महमदपुर निवासी सुरेंद्र शर्मा (30) शटरिंग ठेकेदार है। इस समय उसकी शटरिंग अमृतपुर में निर्माणाधीन सीओ दफ्तर में लगी है। वह मंगलवार को घर से भुगतान लेने के लिए अमृतपुर बाइक से गया था। देर शाम तक वापस घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क किया, मगर वह स्विच ऑफ मिला। सुरेंद्र के भाई सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सुबह चार बजे हरदोई के थाना सवायजपुर पुलिस का फोन आया कि सुरेंद्र घायल अवस्था में सिलवारी गांव के सामने हाईवे पर पड़ा है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
नाक, मुंह से खून आने से डॉक्टर ने सीटी स्कैन कराया, तो उसके सिर में खून जमा होने की जानकारी हुई। इससे उसे रेफर कर दिया गया। सत्येंद्र ने बताया कि भाई के शरीर पर गंभीर चोटें भी हैं। बाइक अमृतपुर में सीओ के निर्माणाधीन दफ्तर में खड़ी है। भुगतान को लेकर मंगलवार को एक ठेकेदार से भाई का विवाद भी हुआ था। भाई को होश आने पर ही असलियत का पता चलेगा। उन्हें कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें