फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नौतपा के पहले दिन ही सूर्यदेव ने दिखाए तेवर, पारा 42 डिग्री पहुंचा

Sat, 25 May 2024 10:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। नौतपा के पहले दिन से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। शनिवार को नौतपा लगते ही दिन के अधिकतम तापमान ने उछाल मारा। पारा तीन डिग्री चढ़ गया। तेज धूप व उमस ने दिन भर लोगों को बेहाल रखा।
विज्ञापन

शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान 39 से बढ़कर 42 डिग्री पहुंच गया। जबकि न्यूनतम पारे में भी 2 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। नौ दिन तक सूर्यदेव के तेवर तल्ख रहेंगे। फिलहाल गर्मी में कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

ज्येष्ठ माह लगते ही शनिवार से नौतपा की शुरुआत हो गई। सुबह से ही सूर्य की तपिश ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया। जानकारों के अनुसार 25 मई से 2 जून के बीच के नौ दिन धरती पर सूरज की सीधी किरणें पड़ेंगी। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने से गर्मी का प्रकोप और भी बढ़ेगा। इसलिए यह नौ दिन नौतपा के माने जाते हैं। लू व तपिश से बचने के लिए लोग सिर, चेहरा व हाथ आदि सूती कपड़े से ढक कर ही घरों से बाहर निकले। दोपहर में बाजार व सड़कों पर सन्नाटा नजर आया।
विज्ञापन



इस समय लोगों को धूप से बचने की जरूरत है।लोग खुले में लू और धूप में रहकर बेचने वाले खाद्य पदार्थ व गन्ने का जूस आदि न पिएं, जब भी जूस आदि पीयें तो वह ताजा हो, शरीर को डिहाइड्रेट से बचाने के लिए खूब पानी पिएं, जिससे डायरिया व गेस्ट्रो से बचा जा सके। नींबू पानी, नारियल पानी, आम पन्ना, जलजीरा अथवा लस्सी व छाछ का सेवन भी काफी फायदेमंद होता है। - डॉ शोभित कुमार, चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें