फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पति से विवाद के बाद महिला ने खाया जहर, मौत

Sat, 25 May 2024 10:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पति से विवाद के बाद एक महिला ने जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कुछ देर इलाज के बाद मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला एटा थाना राजा का रामपुर के एक गांव निवासी 42 साल की महिला का अपने पति से विवाद हो गया था। इसी के चलते गुस्से में महिला ने शनिवार सुबह विषाक्त पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने महिला को कायमगंज सीएचसी में भर्ती कराया।
हालत में सुधार न होने पर वह लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। कुछ देर इलाज चलने के बाद महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के मायके वालों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इस पर महिला का पति मौके से खिसक लिया। महिला के देवर ने बताया कि भाभी का भाई से कुछ विवाद हो गया था। गुस्से में भाभी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजन बिना पुलिस सूचना दिए ही शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें