कमालगंज के जीरागौर गांव में घटना स्थल पर प्रधान से पूछताछ करते प्रभारी निरीक्षक व फोरेंसिक टीम। ?
- फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। 50 वर्षीय ग्रामीण का शव गांव में पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। जानकारी पर प्रधान ने थाने में सूचना दी। परिजनों ने बताया कि बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की है।
कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव जीरागौर निवासी उस्मान शनिवार सुबह 9 बजे घर से खाना खाकर खेत जाने के लिए निकले थे। दोपहर को गांव के बच्चे मजार पर गए तो उन्होंने उस्मान का शव पेड़ से लटका देखा। बच्चों ने प्रधान व उस्मान के परिजनों को जानकारी दी।
प्रधान असद मियां की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह फील्ड यूनिट टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। उस्मान के पुत्र सलमान ने बताया कि पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पांच दिन पूर्व उनकी दवा खत्म हो गई थी, इससे वे परेशान थे। लॉकडाउन की वजह से दवा लेने नहीं जा पाया। दरोगा शिशुपाल सिंह ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।